Tuesday, 23 January 2018

ऐसे ढूढ़ें अपना खोया हुआ स्मार्टफोन


 ऐसे 1 मिनट में ढूढ़ें अपना खोया हुआ स्मार्टफोन- How to Find lost smartphone in a 1 minute

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका ViratTech  के इस लेख में । तो दोस्तों अगर आपका स्मार्टफोन खो गया है या चोरी हो गया है तो निराश ना हों, क्योंकि ViratTech  आपको बताएंगा कि किस तरह से आप एक ट्रिक से सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपने फोन को फिर से वापस पा सकते हैं। गूगल ने एक ऐसा फीचर बनाया है, जिससे आप सिर्फ 1 मिनट में बेहद आसानी से अपना फोन ढूंढ सकते हैं। ये है ढूंढने का तरीका.....

Step - 1 How to Find lost smartphone - Tips in hindi
 
सबसे पहले गूगल का होम पेज खोलिए। यहां पर उस गूगल अकाउंट आईडी से साइन इन कीजिए, जो आपने अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में रजिस्टर किया है।

Step - 2 How to Find lost smartphone - Tips in hindi


इसके बाद गूगल होमपेज की सर्च बार पर टाइप करके सर्च कीजिए – ‘Whare’s my phone?’ जैसे ही इस लिंक पे क्लिक करेंगे, आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जहा आपके सारे मोबाइल सेट्स का नाम होगा जिसमे आपने इस ईद से लॉगिन किया हुआ है।  अब इसमें से अपना मोबाइल सेट सेलेक्ट कर लीजिये।  इसके बाद आपके सामने एक मैप खुल जाएगा।


Step - 3 How to Find lost smartphone - Tips in hindi


इस मैप में कुछ ही देर में आपको अपने फोन की लोकेशन दिख जाएगी। गूगल आपके स्मार्टफोन की लोकेशन ट्रेस करेगा और बताएगा कि वह कहां है। अगर आप किसी और जगह से होकर आए हों और याद न आ रहा हो कि फोन वहां छूट गया या कहीं और, ऐसे में यह फीचर बड़े काम का है। आपको फोन की लोकेशन दिख जाएगी कि वह कहां पर है। इसलिए आप सही जगह पर उसे तलाश कर सकते हैं। जब आपको लोकेशन पता चल जाए, तब वहां जाकर अगला कदम उठाएं।



मैं यहाँ दिख रहे बाकि के Options के बारे में बताता हु ।

अगर आप फोन को घर पर ही कहीं रखकर भूल गए हैं आसपास कहीं गिर गया है तो आप इसे फुल वॉल्यूम पर रिंग करवा सकते हैं। अगर आपने फोन सायलेंट मोड पर भी रखा होगा, तब भी यह फीचर काम करेगा। बस बैटरी खत्म नहीं होनी चाहिए। रिंग करने का ऑप्शन आपको मैप के नीचे दिखेगा।

अगर आप को लगता है की आपका फ़ोन किसी गलत हाथ में चला गया है तो आप के मदद से अपने फ़ोन को पासवर्ड द्वारा लॉक कर सकते है।

अगर आप अपने मोबाइल के सारे डाटा तो डिलीट करना चाहते है तो इसका इस्तेमाल कर सकते है।  इसपे क्लिक करते है आपके मोबाइल का सारा देता डिलीट हो जायेगा।

ध्यान  दे : ये सारे ट्रिक तभी काम करेंगे जब  Mobile Data आन हो या आपका मोबाइल Internet से Connected  हो ।


ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर के बताये ! यदि आपको कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से समन्धित कोई Question  पूछना है तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना Question  टाइप करे ।  आपके प्रश्नों के जवाब शीघ्र ही देने की कोशिश करेंगे |



No comments:

Post a Comment

Adbox